IUI Treatment,cost,iui,step,ivf,fertility,process,hindi

Table of Contents

IUI उपचार मातृत्व का सुख :-

भगवान का दूसरा रूप होती है मां, जो हर सुख दुख में हमारा साथ निभाती है। उन्हीं माताओं को खुशी देने के लिए मई माह के दूसरे रविवार का दिन मां को समर्पित किया जाता है। जिसे मदर डे के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। स्त्री के लिए मां बनने से बड़ी खुशी दूसरी नहीं हो सकती लेकिन कई ऐसे शारीरिक एवं मेडिकल जनित कारण है। IUI Treatment

जिससे सामान्य रूप से मां बनने की इच्छा पूरी होने में बाधा उत्पन्न होती है। लेकिन वर्तमान समय में विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है और कई निसंतान महिलाओं की सुनी गोद भरी है। ऐसे में आप भी साइंस का वरदान कृतिम पद्धति IUI Treatment का सहारा ले सकते हैं।

आज मेरा आर्टिकल उन्हीं नि:संतान महिलाओं के लिए है जो लाख कोशिश के बाद भी माँ नहीं बन पा रही है। Sex Power किस fruit से बढाये

हम आपको उन तरीकों को बताएंगे जिसकी प्रणाली को अपनाकर आप मां बन सकती हैं। आपके घर में नन्ना मुन्ना सा मेहमान आ सकता है ICSI उपचार से माँ बनने का सुख विस्तार से पढिये क्या होता है

IVF वैज्ञानिक तकनीक :-

इसमें आईवीएफ (IVF)और आई सी एस आई (ICSI) जैसी कई आधुनिक तकनीकें है जो आपको सुखद मातृत्व का एहसास करा सकती है।

जिसमें आज हम एक ऐसी ही प्राकृतिक प्रक्रिया के अनुरूप है उसके बारे में आपको बताएंगे। जिसका नाम है आई यू आई IUI इंट्रायूटेरिन इनसेमिनेशन है।

इसके बारे में वैज्ञानिकों ने भी सकारात्मक पुष्टि की है। की आईयूआई अन्य उपचारों के मुकाबले सुरक्षित व अच्छी प्रणाली है। chukandar को इस प्रकार खाए तो बहुत लाभ होगा

जिस नि:संतान दंपत्ति ने इस प्रणाली का अपने जीवन में उपयोग किया है उन्हें रिजल्ट भी अच्छे मिले है।

उम्र के अनुसार भी ज्यादा सक्सेसफुल होने की संभावना रहती है।

उम्र 35 वर्ष से कम है तो सफलता की दर बढ़ जाती है।

Successkunji के इस आर्टिकल में आज विस्तृत से जानकारी देंगे की आई यू आई क्या है। कैसे काम करता है।

इसमें क्या क्या सावधानियां रखी जाती है। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि इसके नकारात्मक प्रभाव क्या होते हैं।

IUI TREATMENT (क्या है और कैसे वर्क करता है):-

IUI तकनीक में पुरुष सीमन से अशुद्धियां हटाई जाती है। कई टेस्ट करके उसमें से सबसे सक्रिय एवं लंबे समय तक टिकने वाले शुक्राणु का चयन किया जाता है।

उसके बाद शुक्राणु को एक पतली प्लास्टिक कैथेटर ट्यूब के जरिए महिला के गर्भाशय में अंडों के पास रख दिए जाते हैं। अनानास का इन विधियों के साथ सेवन करे अधिक लाभ होगा

इस प्रक्रिया में सभी कार्य आसानी से होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

अंडा आसानी से निषेचन की प्रक्रिया को पूरा कर आगे बढ़ जाता है।

इस पूरी प्रक्रिया में एक बात देखी जाती है कि यह प्राकृतिक प्रजनन की तरह सामान्य एवं सरल तरीका है।

इसमें घबराने की या चिंता करने की जरूरत नहीं होती है।

इस पूरे कार्य में सिर्फ यह किया जाता है कि जो साथी पुरुष के शुक्राणु होते हैं उनको कृतिम प्रक्रिया के जरिए अंडो तक पहुंचाया जाता है।

लेकिन कुछ प्रकार के केसों में गर्भधारण की संभावना को बढ़ाने के लिए दवाईयां खानी पड़ती है परंतु इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है।Women Success 9 tips Dr.Vivek bindra

यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

आई. वी. एफ. के प्रकार :-

आई. वी. एफ. प्रक्रिया तीन प्रकार की होती है [1] Natural IVF [2] Minimal Stimulation IVF [3] Conventional IVF

  • Natural IVF :-

नेचुरल आई. वी. एफ. की जो प्रकिया है वह पूरी तरह कुदरती अंडे से की जाती है Stimulation के जरिए तैयार अंडाणु से नहीं, महिलाओ को बहुत ज्यादा दवाईयाँ एवं ईलाज से बचाने के लिए ये बहुत उपयोगी है पुरुषों एवं स्त्री रोग के लिए फायदेमंद

  • Minimal Stimulation IVF :-

Minimal Stimulation IVF में महिलाओ को दवाईया खिलाकर एक स्वस्थ अंडाणु को तैयार किया जाता है

  • Conventional IVF :-

कन्वेशनल IVF तकनीक में अंडाणु एवं पुरुष सिमन को एक निश्चित समय में मिलाया जाता है। जिससे महिलाओ में माँ बनने की संभवना काफी बढ़ जाती है।

नि:संतान दंपत्ति आईयूआई IUI TREATMENT को सफल कैसे करें :-

सभी प्रकार की सावधानियों और उपचारों के साथ कुछ ध्यान देने योग्य जरूरी सलाह जिसको अपना कर आप आईयूआई गर्भावस्था की संभावना को काफी हद तक बढ़ा सकती हैं-

IUI TREATMENT से पहले पुरुष को अपने सीमन का स्त्राव नहीं होने देना चाहिए।

उस पर नियंत्रण रखना चाहिए कम से कम 3 दिन सीमन की मात्रा ज्यादा होने पर उस में शुक्राणु की संख्या अच्छी मिल सकती हैं।

जिसे निषेचन की क्रिया अच्छे से हो सकेगी। लेकिन 5 दिन से ज्यादा का नियंत्रण भी सीमन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

चिंता करना छोड़ो : –

चिंता करना छोड़ो :

आईयूआई की सफलता के लिए आपको चिंता मुक्त होना चाहिए।

किसी प्रकार का तनाव नहीं रहना चाहिए। तनाव न होने से गर्भावस्था की संभावना कई गुना बढ़ सकती हैं। Pomegranate से हेल्थी स्पर्म बढ़ाएं सेक्स में आई कमी को दूर करे

अगर आप तनाव में हैं तो उसे कम करने का तरीका अपना सकते हैं।

तनाव कम करने के लिए आप विभिन्न प्रकार के गेम ,म्यूजिक, फिल्म, पुस्तकें आदि का सहारा लेकर आप तनाव को कम किया जा सकती है।

खून की कमी नहीं होने देना चाहिए :-

महिलाओ को देखना चाहिए की शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं होने देना चाहिए क्योकि सफल गर्भावस्था की सम्भावना में कुछ रुकावटे आ सकती है।

आपको समय समय पर जाँच करवाते रहना चाहिए ताकि हमें स्तर मालूम हो सके।

सामान्यता महिलाओ में हिमोग्लोबिन का जो स्तर रहना चाहिए वह 10-12 ग्राम रहना बहुत आवश्यक रहता है।

कम होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना बहुत जरुरी है।

खाने में लाल प्रकार के खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए

जैसे :- चुकंदर ,अनार ,टमाटर ,लीची ,पालक ,दलिया , दूध ,आदि

IUI treatment में क्या खाए एवं पिए :-

स्वच्छ और पौष्टिक खाए :

आपको आपके खाने पीने की चीजों का काफी ध्यान रखना चाहिए।

पौष्टिक चीजें ही सेवन करना चाहिए एवं संतुलित आहार लेना चाहिए।

भोजन में हरी सब्जियां फल अनाज आदि को शामिल करें।

कम से कम एक दिन में दो बार डेयरी के उत्पाद का उपयोग भोजन में शामिल करें। जैसे कि पनीर, दही, दूध आदि।

तरल पदार्थ सेवन :

आई यू आई के सफलता के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि तरल पदार्थों से शरीर को एनर्जी अधिक मात्रा में मिलती है

इस अवस्था में आपको ऊर्जा की आवश्यकता कई गुना ज्यादा चाहिए रहती है।

पेय पदार्थ का सेवन :

सुबह से लेकर रात तक आपको कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।

इसके साथ ही आपको ताजे फलों एवं जूस सेवन करना चाहिए।

क्योकि फलो के जूस में एनर्जी अधिक पाई जाती है

इसलिए डॉक्टर भी इन्ही को लेने के लिए हमें कहते है।

धूम्रपान से दूर रहे :

यदि आपको किसी भी प्रकार के धूम्रपान व नशीले पदार्थों के सेवन करने की आदत है तो उसे उपचार से पहले ही बंद कर दे ।Warren Buffett ने मार्केट से इन 2 किलर तरीको से कमाया ढेर सारा धन

आवश्यक सप्लीमेंट्स :

आप आवश्यक सप्लीमेंट्स भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

जैसे फोलिक एसिड से युक्त मल्टीविटामिंस के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं लेकिन अपने डॉक्टर के परामर्श से।

हार्मोनल सपोर्ट : –

हार्मोनल सपोर्ट :

आपको एंडोमेट्रिओसिस या PCOD है तो आपको हार्मोनल सपोर्ट की आवश्यकता अधिक रहती है इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।

कठोर एक्सरसाइज व्यायाम से दूर रहे :

अगर आप प्रतिदिन व्यायाम एक्सरसाइज करती हैं तो उपचार से पहले एवं तुरंत बाद आपको इससे परहेज करना पड़ सकता है।

उसके बाद आप सुबह-सुबह 30 से 45 मिनट टहल कर अपनी एक्सरसाइज कर सकती हैं।

प्रजनन को बढ़ावा देने वाले आहार खाएं :

प्रजनन शक्ति को बढ़ावा देने वाले पोषक तत्व अपनी डाइट में शामिल करें जैसे एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटींस, डेरी प्रोडक्ट आदि।

IUI TREATMENT को चिंता का विषय ना बनाए :-

IUI TREATMENT को चिंता का विषय न बनाएं तनाव आपके गर्भधारण करने की क्षमता को कम करता है।

यह एक सामान्य प्रक्रिया है इसको तनाव में ना लें एंजॉय करें। खुश रहें।

आज विज्ञानं ने इतनी तेजी के साथ में विकास किया है कि असंभव से असंभव कार्य को करके मानव के जीवन को बहुत आसन बना दिया है।

व्यक्ति जिस काम को करने में अपने आपको आसहय महसूस करता था।

उस कार्य को science की सहायता से बहुत सरल एवं आसान तरीके से किया जा रहा है

इसलिए नि:संतान परिवार को इसकी चिंता नहीं करना चाहिए की कुछ गलत हो जायेगा।

आप सिर्फ यह सोचे की जब आपके परिवार में एक नन्हा सा प्यारा सा बालक आएगा उस वक्त पूरा परिवार कितना आनन्दित होगा।

यह सोच ही आपको उर्जा देगी और कभी निराश नहीं होने देगी माँ बनने का सुख दुनिया के सभी सुख से कई गुना ज्यादा होता है यह सिर्फ एक स्त्री जानती है

दूसरा और कोई नहीं जान सकता है

”हर माँ का सपना गोदी में खेले कोई अपना ”

गर्भवती होने के लिए IUI के कितने चक्र आवश्यक है :-

IUI TREATMENT एवं उसका चक्र महिलाओं की उम्र के अनुसार रहता है। कुछ महिलाएं पहली बार में ही गर्भ धारण कर लेती है तो कुछ को समय लगता है।

35 वर्षों से कम उम्र होने पर गर्भधारण के चांस ज्यादा रहते हैं। डॉक्टर 35 वर्षों से कम उम्र की महिलाओं को तीन से छह चक्र की सलाह देते हैं।

35 वर्षों से अधिक उम्र होने पर आईयूआई से गर्भधारण करने की संभावना काफी हद तक घट जाती है।

IUI TREATMENT के बाद की सावधानियां :-

जब डॉक्टर आपके गर्भाशय में शुक्राणुओं को स्थापित करेंगे तब करीब आपको 20 से 30 मिनट तक आराम करना है। उसके बाद आपकी सामान्य रूप से चलने वाली दिनचर्या पुनः शुरू कर सकती हैं।

  • IUI के ट्रीटमेंट के बाद करीब 48 घंटे तक स्विमिंग न करें ।
  • हो सके तो चार से पांच दिन शारीरिक संबंध न बनाएं।
  • पेट में किसी भी प्रकार का दर्द होता है तो अपनी तरफ से किसी प्रकार की मेडिसिन या दवाई ना लें लेकिन डॉक्टर से संपर्क करें।
  • गर्भधारण के बारे में ज्यादा न सोचे और करीब 2 हफ्ते का इंतजार करें। उसके बाद ही परीक्षण करवाएं।
  • भ्रूण एवं हार्मोन्स को विकसित होने में भी समय लगता है।
  • 15 से 20 दिन पहले परीक्षण करने पर सही परिणाम का पता नहीं चलेगा।
  • भ्रूण को विकसित करने के लिए एवं गर्भाशय की दीवार के साथ प्रत्यारोपित होने के लिए डॉक्टर हारमोंस की दवा भी दे सकते हैं।
  • डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली दवा खाने की भी हो सकती है या योनि मार्ग के जरिए दी जाने वाली भी हो सकती है।
  • सभी सावधानियां रखने के बाद भी अगर आप गर्भवती नहीं होती है तो एक बार फिर से आईयूआई प्रक्रिया का सहारा लिया जा सकता है।

IUI TREATMENT गर्भावस्था मैं शुक्राणु अंडे तक पहुंचने में कितना समय लेते हैं :-

गर्भधारण करने की प्रक्रिया ओव्यूलेशन के साथ शुरू होती है। ओव्यूलेशन होने के बाद अंडा 12 से 24 घंटे तक निषेचन के लिए सक्रिय रहता है।

यह अवधि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी अवधि में अंडे और शुक्राणुओं का मिलना बहुत जरूरी है। इसके बाद निषेचित अंडा गर्भाशय के साथ जुड़ जाता है।

IUI TREATMENT की सफलता दर :-

IUI TREATMENT कि सफलता महिला की आयु पर निर्भर करती हैं। उम्र के इस चक्र को हम निम्न आंकड़ों के माध्यम से समझ सकते हैं।

  • 24 वर्ष से कम आयु- 37.6 प्रतिशत
  • 25 से 29 वर्ष -28. 22 प्रतिशत
  • 30 से 34 वर्ष -26.20 प्रतिशत
  • 35 से 39 वर्ष – 22. 29 प्रतिशत
  • 40 से 41 वर्ष -21. 28 प्रतिशत
  • 42 से 43 वर्ष – 14.83 प्रतिशत
  • 43 वर्ष से अधिक -8.33 प्रतिशत

IUI TREATMENT खर्च कितना आता है :-

भारत देश में आईयूआई उपचार की लागत बहुत ही कम है। एक अनुमान के अनुसार इसके एक चक्र की करीब – करीब कीमत ₹3000 रुपए से होती है।

अगर पूरी प्रक्रिया का खर्च निकाला जाए तो 5 से 10 हजार के बीच है। जिसमें प्रक्रिया से पहले होने वाले अन्य खर्चा जैसे कि अल्ट्रासाउंड,दवाईया ,इंजेक्शन आदि शामिल है।

परन्तु IUI tretment करने वाली स्त्री को यह ध्यान में रखना चाहिए की IUI का जो उपचार का खर्च होता है

वो वह के clinc ,Doctor,City, चिकित्सीय इतिहास आदि की विषय वास्तु को देखते हुए कम या ज्यादा खर्च हो सकता है।

IUI TREATMENT के बाद गर्भावस्था के लक्षण :-

उपचार के बाद करीब 2 हफ्ते बीत जाने पर निम्न प्रकार से शरीर में लक्षण नजर आ सकते हैं। लेकिन सभी में नजर आए या ना आए सब शारीरिक संरचना पर आधारित होता है।

  1. रक्तस्त्राव होना :-

जब गर्भाशय की दीवार पर भ्रूण प्रत्यारोपित हो जाता है तब रक्त का स्त्राव हो सकता है। यह आईयूआई प्रक्रिया के 14 से 15 दिन के बाद ही होता है।

  • रक्त स्त्राव हर केस में देखने को नहीं मिलता।
  • यह सामान्य प्रक्रिया होती हैं जो गर्भधारण करने का प्रथम चरण होता है।
  • इस चरण में पेट में हल्का सा दर्द भी महसूस हो सकता है।

2. मासिक धर्म का रुकना :-

IUI TREATMENT मैं भी सामान्य गर्भावस्था की तरह मासिक धर्म रुक जाता है और शरीर में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलते हैं। जिसे हार्मोनल बदलाव भी कहते हैं।

  • अब आप का मासिक धर्म रुक जाए तब आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • गर्भधारण होने के बाद भी आप पेट में दर्द या फिर रक्त स्त्राव महसूस कर सकती हैं।

3. स्तन मुलायम होना :-

स्तन का कोमल होना, उनमें नरमी आना, हल्का सा दर्द होना

  • मासिक धर्म ना आने के बाद,आपको इस तरह का बदलाव दिखाई दे तो आप प्रेगनेंसी परीक्षण करा सकते हैं।
  • प्रेगनेंसी परीक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है क्योंकि सामान्य मासिक धर्म के दौरान भी स्तनों में दर्द महसूस हो सकता है।

4. हल्की सी घबराहट होना :-

आपने देखा होगा कि सामान्य गर्भावस्था मैं सुबह-सुबह उल्टी आती है उसी प्रकार आई यू आई उपचार के बाद में आ सकती है।

  • एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ने के कारण इस प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है। जो शुभ संकेत माना जाता है।
  • दिन में कई बार जी मचलाने की समस्या होती रहती है। आपको अजीब सी गंध भी आ सकती है। जिसके कारण उल्टी आने का एहसास हो सकता है।

5. भूख ज्यादा भी लग सकती है या कम भी :-

भूख का अचानक बढ़ना या कम होना। सामान्य गर्भावस्था की तरह इस प्रकार की समस्या उत्पन्न होती रहती है।

  • कुछ विशेष प्रकार के पदार्थों की गंद के कारण या उनको देखकर ही उल्टी करने का मन करना।
  • किसी खास खाद्य पदार्थ को खाने की एकदम से इच्छा हो सकती है।
  • इस प्रकार के बदलाव हार्मोनल के कारण होते हैं।

6. कमजोरी व थकान का होना :-

  • शरीर में हो रहे बदलाव के कारण आपको थकावट एवं थकान महसूस हो सकती हैं।
  • दिन भर शरीर में तनावग्रस्त का एहसास होना, शरीर में कमजोरी एवं थकान का एहसास होगा जो कि बिल्कुल सामान्य रहता है।
  • जब शरीर मैं हार्मोनल बदलाव होते है तो इस प्रकार की संकेत देखने को मिलते हैं।
  • इस दौरान आपको हर समय ऐसा लगेगा कि नींद आ रही है ऐसा प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन के बढ़ने के कारण होता है।
  • गर्भावस्था के दौरान रक्त तेजी से बढ़ता है जिस कारण शरीर कि अधिक ऊर्जा शक्ति इस काम में लगती है।
  • गर्भावस्था में वजन का बढ़ना भी सामान्य प्रक्रिया है।

IUI Baby Children बच्चा कैसा होगा :-

IUI TREATMENT पर जिस परिवार ने भरोसा जताया है वह बहुत खुशी महसूस कर रहा है क्योंकि उन्होंने सभी दूर अपना इलाज कराया नार्मल रिपोर्ट आने के बाद भी कई बार महिलाएं मां नहीं बन पा रही थी।

उन्होंने मान लिया था कि हम कभी मां बन नहीं पाएंगे। परंतु आईयुआई ट्रीटमेंट के बाद उनकी सोच में फर्क आ गया जो महिला कल तक यह मान रही थी।

मां बनने का सुख नहीं मिल पाएगा आज उनके घर पर किलकारियां गूंज रही है। स्वस्थ और सुंदर बालक की आप आपके मन से डर निकाल दे की Baby कैसा होगा।

बहुत से सफल उदाहरण समाज में जिसमें मां और उनका बच्चा मिसाल हैं।

https://en.wikipedia.org/wiki/Artificial_insemination

Best IVF, IUI, ICSI, Address in india :-

  • Indira IVF Indore 2nd floor satyaraj complex, A.B. Road, Opp. Malhar Mall &, Near C- 21 Mall Indore,

Madhya Pradesh 452011 Open at : Sun to sat 9Am to 6 pm Contact No. 076650-02474

  • Best IVF Centre / IUI Centre / ICSI Hospital in Indore 5, 16, Race Course Road, New Palasia,Old Palasia, Indore

Madhya Pradash 452001 Open at : Sun to sat 6am to 10pm Contact No. 097550-88844

  • Pratham IVF & Urology Clinic 131 To 132 And 135 To 136 1st Floor Advait Complex, Vastrapur, Ahmedabad

Gujrat- 380015 (Near Sandesh Press) Open at : Mon to sat 9am to 8 pm Sunday – Closed Contact No. 091521-69942

  • Saavi Womens Hospital Satellite, (Near Ishaan 3 Oppsite Shell Reliance Petrol pump) Ahmedabad- 380015

Available Now Open 24 hrs Open at : Mon to sat Contact No. 091528-75551

Kilkari Fertility & Women Health Center Sethi Building, 116 Kalidas Marg, Near Pakeeza, Freegunj,

Ujjain (MP) – 456010, Kalidas Marg, Madhav Nagar, Ujjain, Madhya Pradesh 456010

Open at 10Am to 9 Pm Mon to sat Sunday – Closed Contact No. 0734-2555448

  • Cocoon Fertility Thane, Test Tube Baby Center in Thane, IUI, Ivf Fertility Treatment in Mumbai 2nd Floor Snehal Hospital, Gokhale Rd, Naupada, Thane, Maharashtra 400602

open at – Business Hours Contact No. 098333-10310

  • Indra IVF Kota 3rd Floor, Aman Business Center, H.N. 2-k 33, Jhalawar Road, Vigyan Nagar, Kota, Rajasthan 324007

Open at 9Am to 5Pm Fri to Wed Thursday – Closed Contact No. 076650-02474

ivf सेंटर का पता :-

Mother’s Lap IVF Centre, Best IVF Specialist in Delhi, Infertility Treatment,

Surrogacy Doctor, Test Tube Baby Clinic, ICSI, IUI, Treatment 2nd Floor, 47, Harsh Vihar, Pitam Pura, Delhi, 110034

Open at : Sun to Sat 9Am to 8Pm Contact No. 095605-12999

  • Dr. Geetika Jain, Best IVF Specialist in Delhi, Infertility Doctor, IVF Cost, Endometriosis, Tubal Block Treatment, IUI Centre Janam Fertility Clinic 42A, 2nd Floor, Kamla Nagar, Delhi, 110007

Open at : Mon to Sat 10Am to 7Pm Sunday Closed Contact No. 098991-13732

  • Ashoka Advanced IVF Opp. Mandigate, Street No-1, Ashok Vihar Colony, Pandri, Raipur – 492004, Chhattisgarh, India

Open at : 24 Hours Contact No. 9425503700

  • 21st Century Hospital And Test Tube Baby Centre Natraj Complex,plot No. CM-50, opp. Mahaveer Nagar,N.H.8,vapi-396195, Dist. Valsad,Gujarat,

India. 395003 ………..

  • Mp Fertility and Test Tube Baby Center

16/5, Race Course Road, Opp. Nagar Nigam Zonal Office Near Zaanjeer Wala Chouraha, Madhya Pradesh 452003

Open at : Mon to Sat 10Am to 7Pm Sunday : Closed Contact No. 06262-05050

  • Delhi IVF and Fertility Research Centre

23, Todar Mal Lane, Bengali Market, Opposite Nathu Sweets, Near Mandi House metro Station, New Delhi, Delhi – 110001

Open at : Mon to sat Time : 8Am to 6pm Sunday : 12 – 2Pm Contact No. 098106-00235

  • Neelth infertility And IVF Center

10-11 Swami Nagar Behind Celebrarion Mall Udaipur, Raj. 313001

Open at : Sun To Sat Time : 10Am to 7pm Contact No. 090571-55155

  • Indira IVF Varanasi

D-63/7 C-10, Manmohan Imperia, Near Bank of India, Gopal Upvan, Mahmoorganj, Varanasi, Uttar Pradesh 221010

Open at : Sun To Sat Time : to 9Am To 6pm Contact No. 07665002474

One Comment
  1. Avatar

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *